Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना पर खबर: महाराष्ट्र सहित 12 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस… स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- अब दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्व में कोरोना ने पकड़ा जोर, इन राज्यों में बढ़ रहे केस

कोरोना पर खबर: महाराष्ट्र सहित 12 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस… स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- अब दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्व में कोरोना ने पकड़ा जोर, इन राज्यों में बढ़ रहे केस
X
By NPG News

नईदिल्ली 7 मई 2021। देश इस समय कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। शुक्रवार को अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) आरती आहूजा ने देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के 12 राज्यों में कोरोना मामलों का भार सबसे ज्यादा है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार शामिल हैं।

7 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव ने बताया कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसद से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5 से 15 फीसद पॉजिटिविटी रेट 9 राज्यों में है। 5 फीसद से कम पॉजिटिविटी रेट 3 राज्यों में है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15% पॉजिटिविटी रेट 9 में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 3 में है. उन्होंने कहा, “जिन राज्यों में कोविड मामले बढ़ रहे हैं, वे राज्य हैं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, उड़ीसा और उत्तराखंड शामिल है।

मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने बताया कि अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 11.81 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। सभी श्रेणियों में अब तक कुल 16.50 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी है. उन्होंने कहा कि केंद्र का राज्यों से अनुरोध है कि टीके की बर्बादी पर विशेष ध्यान दें और समय पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम को पूरा करने का प्रयास करें। तभी प्रयास सफल होगा।

सात राज्यों में 50 हजार से एक लाख मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। जिन राज्यों में मामले अभी भी ऊपर की ओर हैं वे राज्य कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, ओडिशा और उत्तराखंड हैं।

दैनिक नये मामलों में बढ़ती प्रवृत्ति वाले अन्य राज्य पंजाब, जम्मू और कश्मीर, असम, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड ऐसे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां पहले मामले बढ़ रहे थे, लेकिन अब धीरे-धीरे मामले कम आ रहे हैं।

Next Story