Begin typing your search above and press return to search.

5 जवान शहीद होने की खबर : बिग ब्रेकिंग – बीजापुर में बड़ा नक्सली मुठभेड़…..5 जवान के शहीद होने की खबर…कई के घायल होने की आशंका… माओवादियों और पुलिस के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी.. एंबुश में फँसे जवानों के बहादुरी से लड़ने की खबरें.. आई जी बोले -“स्टील एक्शन इज ऑन

5 जवान शहीद होने की खबर : बिग ब्रेकिंग – बीजापुर में बड़ा नक्सली मुठभेड़…..5 जवान के शहीद होने की खबर…कई के घायल होने की आशंका… माओवादियों और पुलिस के बीच बड़ी मुठभेड़ जारी.. एंबुश में फँसे जवानों के बहादुरी से लड़ने की खबरें.. आई जी बोले -“स्टील एक्शन इज ऑन
X
By NPG News

बीजापुर,3 अप्रैल 2021। ज़िले के तररेम इलाक़े से बड़ी नक्सली घटना की खबर आ रही है। नक्सली मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गये हैं। हालांकि शहीद जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। मुठभेड़ में डीआरजी और CRPF की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ को लेकर अधिकृत जानकारी का इंतज़ार है । सूत्रों के अनुसार 5 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही हैै।

हालाँकि अब तक किसी भी अधिकारी ने जवानों की शहादत की पुष्टि नहीं की है। अपुष्ट खबरों के अनुसार एक महिला माओवादी समेत तीन नक्सली भी मारे गए हैं, लेकिन कोई अधिकारी इस सूतना की भी पुष्टि नहीं कर रहा है। जानकारी के मुताबिक जहां ये मुठभेड़ चल रही है, वो नक्सलियों का गढ़ कहा जा रहा ह। अभी भी दोनों तरह से गोलीबारी चल रही है। मुठभेड़ वाली जगह बीजापुर से करीब 75 किलोमीटर दूर है।

मिली जानकारी के अनुसार तरेरम इलाक़े में माओवादियों की सर्चिंग में निकले डीआरजी और CRPF की संयुक्त टीम का सामना माओवादियों से हुआ। मुठभेड़ के दौरान ही सुरक्षाबलों को माओवादियों ने घेरने की कोशिश की है। जवान पूरी ताक़त से माओवादियों से लड़ रहे है।
इस पूरे मसले पर आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने ब्यौरे के मसले पर बेहद संक्षिप्त जवाब दिया है। आईजी पी सुंदरराज ने कहा

“स्टील एक्शन इज ऑन”

इसके मायने यह हैं कि, तरेरम में मुठभेड जारी है.. और किसी भी अधिकृत बयान के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा।

Next Story