Begin typing your search above and press return to search.
सहायक प्राध्यापक भर्ती: मुख्यमंत्री बघेल का ट्वीट - "सहायक प्राध्यापकों का पुलिस सत्यापन न होने के कारण नियुक्ति न मिलने की जानकारी मिली है, मैंने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए है"

रायपुर,23 अक्टूबर 2021। सहायक प्राध्यापकों के पद पर चयनित होने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने के मसले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है "सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पुलिस सत्यापन पूर्ण न हो पाने के कारण कुछ लोगों को नियुक्ति न मिल पाने की जानकारी मिली है।मैंने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति कराने के निर्देश दिए हैं।"
Next Story
