Begin typing your search above and press return to search.

सीयू के कुलपति प्रो0 आलोक चक्रवाल ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट, बताया...नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी देश का पहला विवि होगा, इसके लिए टास्क फोर्स बनाकर किया जा रहा काम, राष्ट्रपति ने की तारीफ

सीयू के कुलपति प्रो0 आलोक चक्रवाल ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट, बताया...नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी देश का पहला विवि होगा, इसके लिए टास्क फोर्स बनाकर किया जा रहा काम, राष्ट्रपति ने की तारीफ
X
By NPG News

बिलासपुर, 21 अक्टूबर 2021। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने भारत के राष्ट्रपति महोदय एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विजिटर रामनाथ कोविन्द से सौजन्य भेंट की। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण करने के पश्चात राष्ट्रपति से राष्ट्रपति भवन में कुलपति की यह पहली मुलाकात थी।

कुलपति ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। तत्पश्चात कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ने राष्ट्रपति को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल, सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वय के संबंध में किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों एवं विश्वविद्यालय में गठित टास्क फोर्स समिति के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में मील का पत्थर साबित होगाी। उन्होंने अपना संकल्प दोहराया कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय देश का पहला केन्द्रीय विश्वविद्यालय होगा जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में एक टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है जो इस पर विषय में निरंतर कार्य कर रही है।

नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव एवं सुरक्षा के साथ विद्यार्थियों के लिए चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय को खोले जाने एवं अधोसंरचना विकास के साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम निर्माण के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में राष्ट्रपति को जानकारी प्रदान की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कुलपति के सक्षम नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लिए उठाए जा रहे कदमों की भूरि भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय शोध, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव स्थापित करेगा।

Next Story