Begin typing your search above and press return to search.

मोदी के बर्थडे पर देश में वैक्सीनेशन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दो करोड़ लोगों को लगा टीका, आधी रात तक ढाई करोड़ को लगाने का लक्ष्य

मोदी के बर्थडे पर देश में वैक्सीनेशन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दो करोड़ लोगों को लगा टीका, आधी रात तक ढाई करोड़ को लगाने का लक्ष्य
X
By NPG News

नई दिल्ली, 17 सितंबर 2021।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कोरोना वैक्सीनेशन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कोरोना के मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। आज दोपहर 1.30 बजे तक देशभर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंच गया था। वहीं दोपहर 2.30 बजे तक ये आंकड़ा 1.25 करोड़ को पार कर गया। इसके बाद 3.30 बजे तक ये आंकड़ा 1.60 करोड़ के पार हुआ और शाम 5 बजे दो करोड़ लोगों को वैक्सीन लग गया। टीकाकरण का ये अभियान सतत जारी है और उम्मीद है कि रात के 12 बजे तक ढाई करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग जाएगा। आपको बता दें कि भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर पहले से ही इस दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया था। पार्टी की तरफ से कहा था था कि इस दिन मैगा वैक्सीनेशन का खास कार्यक्रम देशभर में चलाया जाएगा। देशभर में इस मैगा वैक्सीनेशन के लिए भाजपा ने 6 लाख से ज्यादा वॉलंटियर्स की फौज तैयार की है, जो लोगों को वैक्सीन ड्राइव में शामिल होने में मदद पहुंचा रहे हैं। इन वॉलंटियर्स से लोगों को वैक्सीनेशन की कतार तक पहुंचने और उन्हें सहूलियत से वैक्सीन लगवाने में मदद मिल रही है। इसे विश्व का सबसे बड़ा वॉलंटियर्स कार्यक्रम बताया जा रहा है। आज के वैक्सीनेशन का अपडेटेड आंकड़ा आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं

Next Story