Begin typing your search above and press return to search.

डांसर प्रांजल दहिया का नया गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

डांसर प्रांजल दहिया का नया गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो
X
By NPG News

मुंबई 4 जनवरी 2020. 2021 में प्रांजल दहिया का यह दूसरा गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को रेणुका पवार और विश्वजीत चौधरी ने गाया है। इस गाने को लिखा मुकेश जाजी ने है, जबकि अमन जाजी ने म्यूजिक दिया है। इससे पहले उनका ‘के TV खाण नै देवैगा’ गाना नए साल के मौके पर रिलीज हुआ था। इस गाने को अब तक तीन लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। ’52 गज का दामन’ के चलते पॉप्युलर हुईं प्रांजल दहिया ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। ’52 गज का दामन’ गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि अब तक इसे 31 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

खास बात यह है कि इतने व्यूज इस गाने को सिर्फ तीन महीने में ही मिले हैं। प्रांजल दहिया का गाना ओल्हा भी काफी पॉप्युलर हुआ है। इस गाने को अब तक 70 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यही नहीं उनका गाना ‘एक सुथरी तू टॉप’ गाने को भी 8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा उनका गाना ‘नाचूंगी डीजे फ्लोर पे’ भी काफी पॉप्युलर हुआ है। इस गाने को अब तक 63 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Next Story