Begin typing your search above and press return to search.

होमगार्ड के नये पद स्वीकृत…. उपजेल के लिए नये पदों का हुआ सृजन… शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

होमगार्ड के नये पद स्वीकृत…. उपजेल के लिए नये पदों का हुआ सृजन… शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत
X
By NPG News

रायपुर 1 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस बजट में क्या कुछ सौगातें दी है.. देखिये बजट के मुख्य बिंदु …..

छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन किया जायेगा।

रायपुर एयरपोर्ट में एयर कार्गो हब बनाया जायेगा।

नया रायपुर में भारत भवन बनाया जायेगा।

चिराग योजना के लिए 150 करोड़

उत्कृष्ट कार्यों के लिए शासकीय सेवा सिविल सेवा पदक, राज्य पुलिस पदक दिया जायेगा।

पांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के भवन तैयार किया जायेगा

10 पुलिस चौकी भवन बनाये जायेंगे

2209 नये होमगार्ड पद स्वीकृत

भाटापारा में नया उपजेल के लिए 38 पद स्वीकृत

बस्तर टाईगर फ़ोर्स का गठन होगा .. बस्तर के हर ज़िले में

मोर जमीन मोर मकान के लिए 457 करोड़

मत्यस्य पालन को कृषि का दर्जा

चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का शासकीयकरण होगा

119 नये अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जायेंगे

नया रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की बोर्डिंग स्कूल खोला जायेगा।

कांकेर में नया बीएड कांलेज

पढ़ना लिखना अभियान में 5.85 करोड़

10 जिलों में कालेज और महिला कांलेज खोले जायेगे

नवीन न्याय योजना की होगी शुरुआत

पत्रकारों की आकस्मिक मृत्यु की सहायता राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया

तृतीय लिंग के लिए 76 लाख की लागत से पुनर्वास केंद्र बनाए जाएंगे

स्वच्छता दीदियों के मानदेय को बढ़ाया गया 5000 से 6000 किया गया

मोर ज़मीन मोर मकान के लिए 457 करोड़

मुख्यमंत्री धरसा विकास योजना के लिए 10 करोड़

पुरातात्विक कार्य 6 करोड़ का प्रावधान, अलग पुरातत्व संचालनालय बनाया जाएगा

राम वन गमन पथ के लिए 30 करोड़ का प्रावधान

अंबिकापुर में हवाई सेवा की जल्द शुरुआत होगी।

कोरिया में भी हवाई पट्टी बनेगा

Next Story