इन राशि वालों के लिए तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते, होगा धन लाभ… ये रहे सावधान, अचानक बिगड़ सकती है हेल्थ… जाने आज का दैनिक राशिफल

रायपुर 21 दिसंबर 2020। मंगलवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार की रात से चंद्रमा मीन राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने का आपके ऊपर क्या असर होगा, जानिए
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत ही सकारात्मक दिन है। अनुभवी लोगों का साथ व्यापार-व्यवसाय में तरक्की दिलाने वाला होगा। टीचिंग कंसल्टेंसी प्रकाशन से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा। लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। धन संपत्ति के मामले में भी दिन अनुकूल रहेगा।
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। सत्य के पथ पर चलते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगे। धन संपत्ति के मामले में दिन शुभ है, परंतु दिखावे से बचें। अन्यथा व्यर्थ धन खर्च होने की आशंका है।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छा है और आज अपने काम पर ध्यान देने से प्रयास रंग लाएंगे। आपकी मेहनत सफल होगी और आपको धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको सुख होगी प्राप्ति होगी। कोई नया मोबाइल खरीदने का विचार कर सकते हैं।
कर्क
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि आज आपकी सेहत भी मजबूत रहेगी। पुराने समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी कर्मठता और आपका आत्मविश्वास सर चढ़कर बोलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आपके बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। इनकम बढ़िया रहेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपका दायित्व बढ़ेगा।
सिंह
आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बढ़िया रहेगा। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और कोर्ट कचहरी के मामलों में ध्यान देंगे। मानसिक तनाव थोड़ा अधिक रहेगा, इसलिए बीच-बीच में आराम करें और मनोरंजन करें।काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
कन्या
किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा। आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं इसलिए अपनी सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखें। आपको अपने इम्पोर्टेन्ट सामान का ध्यान रखना चाहिए। वरना जरूरत पड़ने पर गुम हो सकता है। आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।
तुला
ऑफिस के काम से आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। इस राशि के वेब डिजायनर्स के लिये दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक
आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। किसी करीबी से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। बिजनेस तीव्र गति से बढ़ेगा जिससे खूब धन लाभ होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु
ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है। आप कुछ ऐसे मामलों का समाधान निकालने जो काफी असम्भव लग रहा था। पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। साथ ही आपको अपने आसपास हर चीज पर गौर करने की जरूरत है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर
किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। बेहतर होगा कि जंक फूड खाना अवॉयड करें। मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ
कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। इससे आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।
मीन
परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने काम के लिये दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिला सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। इस राशि के छात्र शांत मन से विचार करें, आपका पूरा ध्यान आपके काम में लगा रहेगा।
