Begin typing your search above and press return to search.

इन राशि वालों के खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, वहीं इनका हो सकता है प्रमोशन… कर्क, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान

इन राशि वालों के खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, वहीं इनका हो सकता है प्रमोशन… कर्क, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
X
By NPG News

रायपुर 20 जून 2021. पंचांग के अनुसार 20 जून, रविवार को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इस दिन गंगा दशहरा का पर्व भी है. गंगा दशहरा का पर्व स्नान और दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. आज ही सबसे बड़े ग्रह गुरु की चाल में भी परिर्वन होने जा रहा है.

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो आपके पक्ष में होंगे, जिससे आपको लाभ होगा। यह देखकर आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको सतर्क रहना होगा। रात्रि का समय आज आपका किसी चिंता में व्यतीत होगा। सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, इसलिए उनको बाहर के खान पीन से परहेज रखने के लिए कहे। आज आप अपने दिन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्य में भी व्यतीत करेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय हो सकता है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके परिवार के कुछ सदस्यों के बीच यदि अनबन चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी प्रशिक्षित अतिथि के आगमन से हर्ष का अनुभव करेंगे। रात्रि में आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में हल्की फुल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद तथा उच्च अधिकारियों की कृपा से आज आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, इसके लिए आज आप अपने परिवार के सदस्यों को के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज अच्छे लोगों का साथ मिलने से आपके मन में अच्छे विचार आएंगे और आप के निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही स्वच्छ विचार का जाएं क्योकि आपको चोट चपेट आने की संभावना बनती दिख रहे हैं।

कर्क राशि
किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह राशि
आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि
परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि
पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि
किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर राशि
पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि
कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

मीन राशि
ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए| परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए| परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। बाहर का खाने से बचें।

Next Story