Begin typing your search above and press return to search.

नेहा कक्कड़ की शुरू हुई होली पार्टी, पति की गोद में बैठकर किया डांस

नेहा कक्कड़ की शुरू हुई होली पार्टी, पति की गोद में बैठकर किया डांस
X
By NPG News

मुंबई 26 मार्च 2021. बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के उपर होली का खुमार चढ़ने लगा है। ये बात उनकी सामने आई एक वीडियो से लग रहा है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह अपने पति रोहनप्रीत और भाई टोनी कक्कड़ समेत पूरे फैमली के साथ होली की प्री पार्टी इंजॉय करते हुए दिख रही हैं। नेहा का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि नेहा रोहनप्रीत के साथ जमकर पूल में मस्ती कर रही हैं। साथ ही टोनी के नए गाने सूट तेरा टाइट पर डांस भी कर रही हैं। इस वीडियो में नेहुप्रीत का प्यार और उनकी केमिस्ट्री साफतौर पर देखने को मिल रही है। नेहा ये अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। वे नेहा के इस वीडियो पर जमकर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं।

Next Story