Begin typing your search above and press return to search.

तनिष्क ज्वेलर्स दुकान में लाखों का नेक्लेस पार, आरोपी ने डिसप्ले में रखे हार को चुरा कर रख दिया दूसरा हार…पुलिस जांच में जुटी

तनिष्क ज्वेलर्स दुकान में लाखों का नेक्लेस पार, आरोपी ने डिसप्ले में रखे हार को चुरा कर रख दिया दूसरा हार…पुलिस जांच में जुटी
X
By NPG News

रायपुर 3 अगस्त 2021। राजधानी के एक बड़े ज्वेलर्स दुकान में एक चोर ने बड़ी ही सफाई के साथ ढाई लाख का सोने का हार चुरा लिया है। आरोपी के खिलाफ इस मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
मामला पुराना राजेंद्र नगर स्थित तनिष्क जेवलर्स दुकान का है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 25 नवंबर 2020 से 9 दिसंबर 2020 के बीच दुकान के डिसप्ले में लगे सोने के हार को किसी ने चुरा लिया। आरोपी ने डिसप्ले में लगे सोने के हार की जगह बड़ी ही चतुराई से हल्का हार वहीं रख दिया। चोरी किये हुये हार की कीमत लगभग दो लाख 70 हजार के आसपास बतायी जा रही है।
इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी ज्वेलर्स दुकान के मालिक को हुई तो अब इस बारे में सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर थाने में 380 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story