Begin typing your search above and press return to search.

नक्सलियों ने CISF जवानों से की मारपीट…. एक ASI समेत दो जवान हुए जख्मी….वॉकटॉकी और मोबाइल भी लूटे

नक्सलियों ने CISF जवानों से की मारपीट…. एक ASI समेत दो जवान हुए जख्मी….वॉकटॉकी और मोबाइल भी लूटे
X
By NPG News

दंतेवाड़ा 27 जून 2020। नक्सलियों ने CISF जवानों की शुक्रवार को पिटाई कर दी। देर रात हुई इस घटना में एक ASI समेत दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र की है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट के बाद जवानों के पास से नक्सलियों ने लूटपाट भी की है।

जानकारी के मुताबिक CISF जवान आकाशनगर में ड्यूटी पर तैनात थे, इसी दौरान एक दर्जन से ज्यादा नक्सली मौके पर पहुंचे और जवानों के साथ मारपीट की। इस दौरान जवानों को लहुलुहान कर दिया और उनके पास से एक वॉकीटॉकी और दो मोबाइल नक्सली लूटकर फरार हो गये।

घायल जवानों में एक का नाम ASI एमएल चौहान और दूसरे का नाम कांस्टेबल विजय कुमार है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Next Story