Begin typing your search above and press return to search.

नक्सली हमला अपडेट : तीन की हालत बेहद नाजुक, उनमें भी केजुअल्टी की आशंका….3 शहीद की हो चुकी है पहले ही पुष्टि ……. 18 जवान थे बस में सवार, जहां हुआ ब्लास्ट वहां है घना जंगल

नक्सली हमला अपडेट : तीन की हालत बेहद नाजुक, उनमें भी केजुअल्टी की आशंका….3 शहीद की हो चुकी है पहले ही पुष्टि ……. 18 जवान थे बस में सवार, जहां हुआ ब्लास्ट वहां है घना जंगल
X
By NPG News

रायपुर 23 मार्च 2021। नारायणपुर में नक्सली हमले में शहीदों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने NPG से 3 जवान के शहीद होने की पुष्टि की है। हालांकि ये आंकड़ा अभी 1 से 2 और बढ़ सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 3 जवान की हालत बेहद नाजुक है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। चौपर रवाना हो चुका है, जिसके बाद कभी भी जवानों को रायपुर लाया जा सकता है।

बिग ब्रेकिंग- 3 जवान शहीद, नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाया, आपरेशन से लौट रहे थे जवान

हालांकि जानकारी के मुताबिक जिन तीन जवानों की हालत बेहद नाजुक बतायी है, उनमें से कुछ केजुअल्टी हो सकती है, हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ नहीं बता रही है। आपको बता दें कि आज शाम नारायणपुर से एक बड़ी नक्सली गठना हुई थी। DRG जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया। इस घटना में 3 जवान शहीद के साथ-साथ 15 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं।

बस में ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच ये ब्लास्ट हुआ है। जहां ये ब्लास्ट हुआ है, वो घना जंगल है। खबर ये आयी है कि ब्लास्ट के वक्त बस में 18 जवान सवार थे। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 3 जवान के शहीद होने की खबर आयी है, लेकिन जवानों की शहादत की संख्या और भी बढ़ सकती है। सभी जवान आपरेशन से लौट रहे थे।

Next Story