नक्सल मुठभेड़ : सुकमा-बीजापुर बोर्डर पर नक्सली मुठभेड़…. दो DRG के जवान घायल, रेस्क्यू जारी…. अभी भी हो रही है गोलीबारी

X
By - NPG News |10 Jan 2020 5:04 PM IST
सुकमा 10 जनवरी 2020। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर आ रही है। मुठभेड़ की ये खबर बीजापुर-सुकमा सीमा पर हुई है। इस घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने करते हुए बताया है कि घायल दोनों जवानों रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक चिंतलनार थाना क्षेत्र में डीआरजी के जवान रूटिन आपरेशंस केलिए गये हुए थे।
जैसे ही जंगल के भीतरी क्षेत्र में जवान दाखिल हुए नक्सलियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। डीआरजी जवानों ने मोर्चा संभालकर जवावी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान नक्सलियों की तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान जख्मी हो गये।
अभी भी इलाके में फोर्स मौजूद है और दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। माना जा रहा है कि नक्सलियों को भी इस मुठभेड़ में नुकसान हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग भी जारी है।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
