Begin typing your search above and press return to search.

Zomato Viral Viedo: पेट्रोल ना मिलने पर बाइक छोड़ घोड़े पर निकला Zomato का डिलीवरी ब्वॉय, वीडियो वायरल

Zomato Viral Viedo: पिछले दो दिनों से देशभर में नए हिट एंड रन कानून (A hit and run law) के विरोध में बस और ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल (truck operators strike) का असर तेलंगाना में भी देखने को मिला।

Zomato Viral Viedo: पेट्रोल ना मिलने पर बाइक छोड़ घोड़े पर निकला Zomato का डिलीवरी ब्वॉय, वीडियो वायरल
X
By Ragib Asim

Zomato Viral Viedo: पिछले दो दिनों से देशभर में नए हिट एंड रन कानून (A hit and run law) के विरोध में बस और ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल (truck operators strike) का असर तेलंगाना में भी देखने को मिला। हड़ताल के चलते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच हैदराबाद के एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देख हर कोई हैरान है।

ये वीडियो जोमोटे के डिलीवरी बॉय का है। इस वीडियो में जोमोटा का डिलीवरी बॉय घोड़े पर ऑर्डर डिलीवर करता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। जिसके बाद उसने अपनी बाइक वहीं छोड़ दी और एक घोड़े पर ऑर्डर डिलीवर करने के लिए निकल पड़ा।

बता दें कि ये वीडियो तेलंगाना के हैदराबाद स्थित चंचलगुड़ा का है। वीडियो में एक युवक घोड़े पर दिखाई दे रहा है। युवक ने जोमेटो की टीशर्ट और पीठ पर जोमेटा का डिलीवरी बैग लिया हुआ है। वहीं इस युवक को घोड़े पर ऑर्डर डिलीवरी करने जाते देख लोग इसकी वीडियो बनाने लगे। घोड़े पर सवार होकर पहुंचे इस युवक सड़कों पर लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए देखा गया। वीडियो में डिलीवरी बॉय को एक राहगीर से बात करते हुए सुना जा सकता है कि पंपों पर पेट्रोल खत्म होने के बाद उसने भोजन देने के लिए घोड़े पर आने का विकल्प चुना।

वीडियो में युवक ये कह रहा है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिला। मैं पिछले तीन घंटे से लाइन पर खड़ा रहा लेकिन पेट्रोल नहीं मिला। ऑर्डर डिलीवर करना था इसलिए मैं घोड़े पर सवार होकर जा रहा है। अब इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story