Begin typing your search above and press return to search.

Zafaryab Jilani Death: सीनियर वकील जफरयाब जिलानी का निधन, सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद केस में की थी पैरवी

Zafaryab Jilani Death: अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता रहे जफरयाब जीलानी का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया।

Zafaryab Jilani Death: सीनियर वकील जफरयाब जिलानी का निधन, सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद केस में की थी पैरवी
X
By Ragib Asim

Zafaryab Jilani Death: अयोध्या बाबरी विवाद में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता रहे जफरयाब जीलानी का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। लंबे समय के बीमार चल रहे थे। जीलानी के बेटे नजम जफरयाब ने बताया कि उनके पिता ने लखनऊ के निषाद अस्पताल में पूर्वान्ह करीब 11 बज कर 50 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।

वह काफी समय से बीमार थे, जिसके चलते उन्हें लालबाग स्थित निशात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव के अलावा वह यूपी सरकार के महाधिवक्ता भी रहा चुके हैं।

बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआइएमपीएलबी) के सचिव जफरयाब जिलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पहले भी एक दो बार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद स्वजनों ने इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जफरयाब जिलानी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के अध्यक्ष और यूपी के अपर महाधिवक्ता के पद पर भी रह चुके हैं।

जिलानी राजनीति में न होते हुए भी पिछले तीन दशक से देश की सुर्खियों में बने रहे। अयोध्या विवाद में जफरयाब जिलानी को लगातार मुस्लिम पक्ष की बात मजबूती से रखने के लिए जाना जाता है। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद जफरयाब जिलानी को बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का संयोजक भी बनाया गया था। जिलानी के करीबियों ने बताया कि कुछ दिन पहले पैर फिसलने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story