Begin typing your search above and press return to search.

Yamuna Nagar News: बांध में नग्न हालत में मिले दो युवकों के शव: पुलिस ने जताई ये बड़ी आशंका

Hathinikund Barrage Me 2 Yuvako Ke Shav: यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवकों के शव हथिनीकुंड बैराज में नग्न हालत में मिले। दोनों के शव गल चुके हैं। ऐसे में उनकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

Yamuna Nagar News: बांध में नग्न हालत में मिले दो युवकों के शव: पुलिस ने जताई ये बड़ी आशंका
X

Yamuna Nagar News

By Chitrsen Sahu

Hathinikund Barrage Me 2 Yuvako Ke Shav: यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवकों के शव हथिनीकुंड बैराज में नग्न हालत में मिले। दोनों के शव गल चुके हैं। ऐसे में उनकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

हथिनीकुंड बैराज में नग्न अवस्था में मिले दो युवकों के शव

यह घटना प्रतापनगर थाना क्षेत्र की है। जहां गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे के आसपास दो युवकों के शव हथिनीकुंड बैराज में नग्न अवस्था में मिले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोंरों के माध्यम से दोनों के शव को बाहर निकाला। दोनों के शव काफी गल चुके हैं, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

तीन दिन पूराना बताया जा रहा दोनों का शव

इस मामले में प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह का कहना है कि उत्तराखंड में बादल फटने से बाढ़ के हालात है। जिसकी चपेट में आने से कई लोग लापता हो गए हैं। ऐसे में प्रतापनगर थाना प्रभारी नर सिंह ने आशंका जताई है कि यह दोनों शव उत्तराखंड से बह कर आए हैं। दोनों की उम्र 30 से 35 साल के आसपास बताई जा रही है। वहीं उनके शव लगभग तीन दिन पूराना बताया जा रहा है। फिलहाल उत्तराखंड प्रशासन को इससे अवगत करा दिया गया है।

चमोली जिले में फटा बादल

बता दें कि उत्तराखंड में लगातार बादल फटने का सिलसिला जारी है। बुधवार रात को चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में दो जगहों पर बादल फटा है। जिसके कारण तीन गांव कुन्तरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए। गांव के 6 मकान ढह गए। वहीं 10 लोग लापता भी हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राहत बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरु किया और बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। CM धामी ने भी बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story