Begin typing your search above and press return to search.

World’s Most Powerful Passports 2024: सिंगापुर सबसे शक्तिशाली, पाकिस्तान बहुत पीछे, जानें भारत की स्थिति

World’s Most Powerful Passports 2024: हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया के पासपोर्ट की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट घोषित किया गया है।

World’s Most Powerful Passports 2024: सिंगापुर सबसे शक्तिशाली, पाकिस्तान बहुत पीछे, जानें भारत की स्थिति
X
By Ragib Asim

World’s Most Powerful Passports 2024: हेनले एंड पार्टनर्स ने दुनिया के पासपोर्ट की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट घोषित किया गया है। ताजा इंडेक्स में भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार हुआ है, और उसने 2 अंकों की छलांग लगाते हुए 82वां स्थान हासिल किया है।

विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट सबसे पहले आवश्यक होता है, और हर देश के पासपोर्ट की अपनी एक ताकत होती है। जिस देश का पासपोर्ट जितना ताकतवर होता है, उस देश के नागरिकों को उतने ही ज्यादा देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है। पहले अमेरिका और ब्रिटेन के पासपोर्ट को दुनिया में सबसे ताकतवर माना जाता था, लेकिन अब वह दौर खत्म हो चुका है। अब एशियाई देश शीर्ष स्थान पर हैं, और हर साल इनकी रैंकिंग जारी की जाती है। इस बार भारत ने अपनी मजबूती दिखाई है, जबकि पाकिस्तान के पासपोर्ट में थोड़ा सुधार हुआ है।

सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर

लंदन की ग्लोबल सिटीजनशिप और रेजिडेसी एडवाइजरी फर्म हेनले एंड पार्टनर्स (Henley & Partners) ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची जारी की है। पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की रैंकिंग में सिंगापुर शीर्ष पर है। इससे पहले जापान का पासपोर्ट सबसे ज्यादा ताकतवर हुआ करता था।

भारत की रैंकिंग में सुधार

पासपोर्ट की रैंकिंग इस आधार पर की जाती है कि इसके धारक कितने देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं। हर वीजा फ्री एंट्री पर पासपोर्ट को एक अंक दिया जाता है, और इसी आधार पर ग्लोबल रैंकिंग तैयार होती है। 2024 में भारत के पासपोर्ट ने 2 अंकों की उछाल लगाते हुए 82वां स्थान हासिल किया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री प्रवेश मिलता है। 2023 में भारत की ग्लोबल रैंकिंग 84वें स्थान पर थी। वहीं, पाकिस्तान इस बार किसी तरह 100 देशों में जगह बना पाया है, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा मजबूत हुआ है।

टॉप 10 ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट

  • सिंगापुर (195 देश)
  • फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन (192 देश)
  • ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (191 देश)
  • बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम (190 देश)
  • ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल (189 देश)
  • ग्रीस, पोलैंड (188 देश)
  • कनाडा, चेकिया, हंगरी, माल्टा (187 देश)
  • संयुक्त राज्य अमेरिका (186 देश)
  • एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात (185 देश)
  • आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (184 देश)

जिन देशों के नाम के आगे संख्या लिखी है, उसका मतलब है कि उस देश के पासपोर्ट पर धारक इतने देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story