बंगाल वोटर लिस्ट अपडेट: EC की बड़ी कार्रवाई, वोटर्स लिस्ट से 91 लाख नाम किए डिलीट, मुर्शिदाबाद-मालदा में सबसे ज्यादा कटे नाम, अभी देखें जिलेवार डाटा!

बंगाल वोटर लिस्ट अपडेट: EC की बड़ी कार्रवाई, वोटर्स लिस्ट से 91 लाख नाम किए डिलीट, मुर्शिदाबाद-मालदा में सबसे ज्यादा कटे नाम, अभी देखें जिलेवार डाटा!
X
West Bengal SIR List: इलेक्शन कमीशन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम हटा दिए हैं। मुर्शिदाबाद और मालदा में सबसे ज्यादा वोटर्स की क्लीनिंग हुई है।

Election Commission Action: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले इलेक्शन कमीशन ने राज्य की वोटर लिस्ट में बहुत बड़ा बदलाव किया है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस के तहत वोटर लिस्ट से 91 लाख से ज्यादा नाम हटा दिए गए हैं। ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के नाम पर इलेक्शन कमीशन ने पहली बार इन हटाए गए वोटर्स की डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट भी पब्लिक कर दी है।

तीन अलग अलग फेज में पूरी हुई SIR प्रोसेस

इलेक्शन कमीशन ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट की क्लीनिंग तीन फेज में की है। दिसंबर 2025 में जारी पहली ड्राफ्ट लिस्ट में 58.2 लाख नाम काटे गए थे। इसके बाद दावों और आपत्तियों को सॉल्व करते हुए 5.46 लाख नाम और हटाए गए। लास्ट में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद ज्यूडिशियल ऑफिसर्स ने डिटेल इन्वेस्टिगेशन कर 27.16 लाख नामों को लिस्ट से बाहर कर दिया। इस तरह अब तक टोटल 90.83 लाख नाम वोटर लिस्ट से डिलीट हो चुके हैं।

मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे बॉर्डर एरिया में बड़ा इम्पैक्ट

बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक सबसे ज्यादा वोटर्स मुस्लिम बहुल और बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट्स से हटाए गए हैं। मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 4.55 लाख नाम लिस्ट से आउट हुए हैं। इसके अलावा नॉर्थ 24 परगना से 3.25 लाख और मालदा से 2.39 लाख वोटर्स के नाम हटाए जाने की ऑफिशियल कन्फोर्मशन हो गई है। कूचबिहार, नदिया और उत्तर दिनाजपुर में भी बड़े लेवल पर लिस्ट फिल्टर की गई है।

अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील कर सकेंगे वोटर्स

ज्यूडिशियल स्क्रूटनी के दायरे में रहे करीब 60 लाख वोटर्स में से 59.84 लाख लोगों की डिटेल पब्लिश कर दी गई है। जिन वोटर्स के नाम इस स्क्रूटनी में 'हटाने लायक' मिले हैं, वे राज्य में बनाए गए 19 अपीलेट ट्रिब्यूनल में से किसी एक में अपनी छूट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा 22,163 मामलों में अभी ज्यूडिशियल ऑफिसर्स के डिजिटल सिग्नेचर (Digital Signatures) होने बाकी हैं। यह टेक्निकल प्रोसेस पूरी होते ही डिलीटेड वोटर्स की लिस्ट में कुछ और नाम जुड़ सकते हैं।

23 और 29 अप्रैल को होगी पश्चिम बंगाल में वोटिंग

पिछले साल नवंबर में SIR शुरू होने से पहले पश्चिम बंगाल में टोटल वोटर्स का काउन्ट 7.66 करोड़ था, जिसमें अब भारी कमी आ गई है। इसी नई और अपडेटेड लिस्ट के बेस पर ही राज्य में अपकमिंग असेंबली इलेक्शन होंगे। इलेक्शन कमीशन के शेड्यूल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होनी है। पहले फेज में 152 सीटों पर और दूसरे फेज में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के फाइनल नतीजे 4 मई 2026 को डिक्लेयर किए जाएंगे।

Tags

Next Story