Begin typing your search above and press return to search.

West Bengal News: लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल में फिर भड़की राजनीतिक हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

West Bengal News: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं फिर से बढ़ गई हैं। नदिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

West Bengal News: लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल में फिर भड़की राजनीतिक हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
X
By Ragib Asim

West Bengal News: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं फिर से बढ़ गई हैं। नदिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। यह हत्या तब हुई जब हफीजुल शेख, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे, चाय की दुकान पर थे। उनके परिवार का दावा है कि भाजपा में शामिल होने के कारण ही उनकी हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार (1 जून) की शाम को नदिया में भाजपा कार्यकर्ता हफीजुल शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हफीजुल को सिर में गोली मारी गई थी। उनके परिजनों का कहना है कि भाजपा की सदस्यता लेने के बाद से ही उन्हें धमकियां मिल रही थीं, और यही उनकी हत्या का कारण बना।

हफीजुल की हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि हफीजुल शेख का आपराधिक इतिहास रहा है और जिस शख्स ने उनकी हत्या की है, उसका भी क्रिमिनल रिकॉर्ड है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

चुनावों के बाद बढ़ी राजनीतिक हिंसा

हफीजुल शेख की हत्या को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की राजनीतिक हिंसा के संदर्भ में देखा जा रहा है। इससे पहले भी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों के बाद राजनीतिक हिंसा की कई घटनाएं सामने आई थीं। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद भी बंगाल में व्यापक हिंसा हुई थी, जिसमें सत्ताधारी दल पर विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाने के आरोप लगे थे। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था।

इस घटना ने एक बार फिर से बंगाल में राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है और राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है और क्या इससे राज्य में राजनीतिक हिंसा पर रोक लगाई जा सकेगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story