Begin typing your search above and press return to search.

Weather Update Today, 26 August 2023: देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का मौसम का हाल

Weather Update Today, 26 August 2023: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. पहाड़ी राज्य हिमाचल में मानसून अभी भी सक्रिय है, जिसके चलते राज्य में लगातार बारिश हो रही है.

Weather Update Today, 26 August 2023: देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Update Today, 26 August 2023: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. पहाड़ी राज्य हिमाचल में मानसून अभी भी सक्रिय है, जिसके चलते राज्य में लगातार बारिश हो रही है. लेकिन अब ये सिलसिला रुक-रुककर चल रहा है. भारी बारिश के चलते राज्य की सभी नदियों में जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में भूस्खलन की भी तमाम घटनाएं सामने आई हैं. जिमसें सैकड़ों सड़कें और मकान धरासाई हो गए हैं. बारिश संबंधी घटनाओं में तमाम लोगों की जान भी गई है. मौसम विभाग ने राज्य के लिए एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही देश के कई और भी राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इस दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. जिसके चलते लोगों को अगले सप्ताह उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में फिलहाल बारिश की संभावना कम है.

देश के इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शनिवार को पूर्वोत्तर के राज्य असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में शनिवार को कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यहां सितंबर के पहले हफ्ते में मानसूनी बारिश तेज हो सकती है. उधर उत्तर प्रदेश में शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद 30 अगस्त तक एक या दो स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story