Begin typing your search above and press return to search.

Weather Update Today, 18 August 2023: हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने शहर का मौसम का हाल

Weather Update Today, 18 August 2023: इस साल मानसून के सीजन में जमकर बारिश हो रही है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर जगह बारिश बरसात ने आफत मचाई हुई है. कई जगहों पर जलभराव हुआ तो कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए.

Weather Update Today, 25 August 2023: दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल, जानें अपने शहर का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Update Today, 18 August 2023: इस साल मानसून के सीजन में जमकर बारिश हो रही है. पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर जगह बारिश बरसात ने आफत मचाई हुई है. कई जगहों पर जलभराव हुआ तो कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए. राजधानी दिल्ली में अभी भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास चल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने एक फिर पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में पहले से ही हालात हद से ज्यादा खराब हो गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अगस्त तक आधे से ज्यादा भारत बारिश में भीगने लगेगा. वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तो जमकर बारिश होने वाली है.

वहीं अगर दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां फिलहाल उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है. हालांकि मौसम विभाग के भविष्यवाणी के मुताबिक, शनिवार और रविवार को भी नई दिल्ली में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी.

इन राज्यों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान भवन के बताया कि गुरुवार, शुक्रवार और 21 अगस्त को उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है. 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी में भी तेज बारिश के आसार हैं. वहीं दक्षिण भारत में, मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम से लेकर काफी तेज बारिश होने की आशंका है. गुरुवार और शुक्रवार को तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, तमिलनाडु में गर्म और नमी मौसम होने की उम्मीद है.

हिमाचल और उत्तराखंड में जारी हुआ है अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है. भूस्खलन, भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं ने दोनों प्रदेशों में आफत मचा रखी है, जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे खतरनाक हालातों के बीच मौसम विभाग ने पहले ही एक बार फिर दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर रखा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story