Begin typing your search above and press return to search.

Weather Update Today, 10 August 2023: देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update Today, 10 August 2023: देश के कई राज्यों में मौसम (Mausam) ने अलग ही रूख अख्तियार कर लिया है। अभी भी कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है।

Weather Update Today, 25 August 2023: दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल, जानें अपने शहर का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Update Today, 10 August 2023: देश के कई राज्यों में मौसम (Mausam) ने अलग ही रूख अख्तियार कर लिया है। अभी भी कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, कई राज्यों में बारिश की गतिविधि में कमी भी देखने को मिली है। वहीं, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी लोगों को गर्मी परेशान करेगी।

दिल्ली के मौसम की जानकारी

दिल्ली (Delhi) में सूरज और बादल की आंख मिचौली जारी है, लेकिन आज लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले तीन दिनों से हवाओं की वजह से तापमान सामान्य बना हुआ है। हालांकि, आज सूरज ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने का भी अनुमान जताया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में गुरुवार और रविवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश में सिमरमौर मे बादल फटने से गिरी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है।

पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) में, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, झारखंड में भी बारिश की वजह से लोगों की परेशानी में इजाफा हो गया है। राज्य में कुछ दिनों में बारिश की गतिविधि खत्म हो जाएगीं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story