Begin typing your search above and press return to search.

Kal Ka Mausam 14 January: मकर संक्रांति पर कोहरा-शीतलहर की मार, 6 राज्यों में IMD अलर्ट, दिल्ली-UP में सुबह कोहरे का असर, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, जानिए अपने शहर का हाल

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega 14 January:: मकर संक्रांति पर मौसम कई राज्यों में चुनौती बन सकता है। IMD के मुताबिक दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना/बहुत घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर का ताजा मौसम अपडेट।

Kal Ka Mausam 14 January: मकर संक्रांति पर कोहरा-शीतलहर की मार, 6 राज्यों में IMD अलर्ट, दिल्ली-UP में सुबह कोहरे का असर, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, जानिए अपने शहर का हाल
X
By Ragib Asim

नई दिल्ली: 14 जनवरी को मकर संक्रांति है यानी पतंगों का दिन, छतों पर रौनक और आसमान में रंग-बिरंगे धागों की जंग। लेकिन इस बार त्योहार की खुशियों के बीच मौसम चिंता बढ़ा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के वक्त विज़िबिलिटी कम रहने, ठंड के तेवर से यात्रा में दिक्कत पेश आने का अंदेशा जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक मकर संक्रांति पर बारिश की संभावना बहुत कम है लेकिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में कोहरा और ठंड त्योहार का मूड जरूर बिगाड़ सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
मकर संक्रांति पर बारिश होगी या नहीं?
इस बार 14 जनवरी को बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से पहाड़ों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर मुश्किलें बढ़ा सकता है।
दिल्ली का मौसम (14 जनवरी): सुबह ठंड, दोपहर में राहत
राजधानी दिल्ली में 14 जनवरी को सुबह के समय हवा में ठंडक रहने की संभावना है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक सुबह शीतलहर के साथ 10–15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। राहत की बात यह है कि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने की उम्मीद है जिससे पतंगबाजी में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
दिल्ली में तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 16°C और न्यूनतम करीब 6°C के आसपास रह सकता है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को एक्स्ट्रा सावधानी रखनी होगी।
यूपी का मौसम: शीतलहर और घना कोहरा दोनों का असर
उत्तर प्रदेश में 14 जनवरी को ठंड का टार्चर ज्यादा रहने का अनुमान है। कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। कानपुर, बरेली, लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत कई इलाकों में सुबह के समय विज़िबिलिटी कम हो सकती है।
लखनऊ में तापमान अधिकतम 17–19°C और न्यूनतम 6–7°C के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सुबह कोहरा ज्यादा असर दिखा सकता है जबकि दिन में धूप निकलने पर कुछ राहत मिल सकती है।
बिहार: कोहरे में लिपटी सुबह, ठंड बरकरार
बिहार में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड का असर बना रह सकता है। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़क यात्रा में दिक्कत हो सकती है। पटना में तापमान अधिकतम 16°C और न्यूनतम 8°C के आसपास रहने की संभावना है। सुबह-सुबह निकलने वालों को खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है।
हरियाणा: तापमान गिरने का असर, ठंड ज्यादा चुभेगी
हरियाणा में 14 जनवरी को सर्द हवाओं का असर बढ़ सकता है। गुरुग्राम, हिसार, नारनौल जैसे इलाकों में तापमान 1–2°C तक जाने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। सुबह 5–10 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी के संकेत, ठंड और तेज
जम्मू-कश्मीर में 14 जनवरी को मौसम ज्यादा सख्त रह सकता है। पहलगाम, गुलमर्ग, अनंतनाग, बारामूला, उधमपुर जैसे इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती हैं। पर्यटकों के लिए यह खूबसूरत अनुभव हो सकता है लेकिन स्थानीय लोगों के लिए पानी और आवाजाही को लेकर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। श्रीनगर में तापमान अधिकतम 8°C और न्यूनतम 4°C के आसपास रह सकता है।
उत्तराखंड: पाले का अलर्ट, तापमान गिर सकता है
उत्तराखंड में 14 जनवरी को मौसम विभाग ने पाला पड़ने और तापमान गिरने की आशंका जताई है। देहरादून, नैनीताल, मसूरी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, लैंसडाउन जैसे इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। देहरादून में तापमान अधिकतम 16°C और न्यूनतम 6°C रहने की संभावना है। मसूरी में भी ठंड ज्यादा महसूस हो सकती है।
हिमाचल: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का मूड
हिमाचल प्रदेश में मकर संक्रांति के दिन मौसम बदलने की संभावना है। मनाली, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। इससे टूरिस्ट स्पॉट्स पर ठंड और बढ़ेगी। मनाली में तापमान काफी नीचे जा सकता है अधिकतम करीब 1°C और न्यूनतम -13°C तक का अनुमान दिया गया है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश: शीतलहर का असर जारी
राजस्थान में सीकर, जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, भरतपुर समेत कई हिस्सों में शीतलहर का असर दिख सकता है। वहीं मध्य प्रदेश के चंबल, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़ जैसे क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी है। भोपाल में तापमान अधिकतम 25°C और न्यूनतम 9°C के आसपास रह सकता है।
कुछ बड़े शहरों का 14 जनवरी (अनुमानित तापमान)
दिल्ली 16°C / 06°C
मुंबई 29°C / 24°C
चेन्नई 28°C / 23°C
कोलकाता 22°C / 12°C
लखनऊ 17°C / 07°C
पटना 16°C / 08°C
रांची 21°C / 07°C
नैनीताल 15°C / 04°C
शिमला 16°C / 03°C
भोपाल 25°C / 09°C
जयपुर 21°C / 08°C
मकर संक्रांति पर जरूरी सावधानी
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सुबह के समय यात्रा करते वक्त फॉग लाइट, धीमी रफ्तार और दूरी बनाकर चलना सबसे जरूरी है। वहीं पतंगबाजी के दौरान बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड में लंबे समय तक खुले में न रखें हल्की धूप निकलने के बाद का समय ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक रहेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story