Begin typing your search above and press return to search.

आज का मौसम 9 फरवरी: फिर बढ़ेगी ठंड! पहाड़ों में बर्फ, मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, MP-UP सहित इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा आज का मौसम
X

फोटो सोर्स- npg.news

By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam: मिड फरवरी सुरु को है लेकिन उत्तर भारत सर्दी अभी भी पूरी तरह विदा नहीं हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार 9 फरवरी 2026 को मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। वही हिमालयी राज्यों के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत हैं।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आज (9 फरवरी) हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करेगा। इसके चलते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, यह असर 10 और 11 फरवरी तक बना रह सकता है साथ ही कुछ इलाकों में बिजली की गड़गड़ाहट और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान और गिलगित में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव की सलाह दी है।

मैदानी इलाकों में फिर बढ़ेगी ठंड

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी के बाद इन इलाकों में तापमान गिर सकता है। पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

8 फरवरी को दर्ज तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

  • दिल्ली 23°C 9°C
  • मुंबई 30°C 24°C
  • कोलकाता 27°C 16°C
  • चेन्नई 29°C 22°C
  • लखनऊ 24°C 10°C
  • पटना 25°C 12°C
  • रांची 24°C 10°C
  • भोपाल 27°C 14°C
  • जयपुर 25°C 14°C
  • शिमला 16°C 7°C
  • नैनीताल 16°C 8°C

कोहरे को लेकर क्या है अलर्ट?

उत्तर भारत में फिलहाल कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। IMD के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल (10 फरवरी) सुबह व रात के समय घना कोहरा छा सकता है। यूपी के बरेली और गोरखपुर में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी सुबह के समय कोहरा रह सकता है

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story