Begin typing your search above and press return to search.

Weather in Maharashtra: महाराष्ट्र में बारिश का कहर,महाराष्ट्र में मानसून का कहर, अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather in Maharashtra: देश में मानसून की विदाई का समय आ गया है, लेकिन महाराष्ट्र में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

झुलसती गर्मी से मिलेगी राहत, 4 दिन मौसम रहेगा सुहाना! जानिए कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ में मौसम
X
By Ragib Asim

Weather in Maharashtra: देश में मानसून की विदाई का समय आ गया है, लेकिन महाराष्ट्र में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पुणे और रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मुंबई, ठाणे, और नासिक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में सोमवार से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है और आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई के अलावा ठाणे में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मुंबई और ठाणे के लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने रायगढ़ और पुणे में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रायगढ़ जिले में लैंडस्लाइड और बाढ़ की आशंका जताई गई है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पुणे में भी अगले 24 घंटों तक रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

26 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 26 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के तटीय इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान, मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story