Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast Today 5 October 2023: मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast Today 5 October 2023: देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी के बाद मौसम शुष्क होता जा रहा है। उधर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कई राज्यों में छिटपुट से मध्यम और भारी बारिश हो रही है।

Weather Forecast Today 5 October 2023: मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast Today 5 October 2023: देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी के बाद मौसम शुष्क होता जा रहा है। उधर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कई राज्यों में छिटपुट से मध्यम और भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है।

मौसम विभाग (IMD)के अनुसार गुरुवार को भी देश के कई उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में हल्की से मध्यम से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। इसके साथ ही आईएमडी (IMD)के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी आसमान साफ रहेगा। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की आशंका

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार गुरुवार 5 अक्टूबर को देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश भी होने आसार हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी ओडिशा कुछ जगहों पर हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश की उम्मीद है। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा और लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका है।

सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। रात में ठंडक बढ़ने पर सुबह और शाम का मौसम सुहावना हो गया है। इस सुहावने मौसम में सुबह और शाम को पार्कों में सैर करने वाले बुजुर्गों और बच्चों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story