Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast Today 29 October 2023: दिल्ली में कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Forecast Today 29 October 2023: ठंड की शुरुआत के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे NCR इलाके में धुंध का असर दिखना भी शुरू हो गया है। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने का है कि इन इलाकों में आज भी यानी रविवार को भी धुंध का असर देखने को मिल सकता है।

Weather Forecast Today 29 October 2023: दिल्ली में कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, जानें आज के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast Today 29 October 2023: ठंड की शुरुआत के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे NCR इलाके में धुंध का असर दिखना भी शुरू हो गया है। अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने का है कि इन इलाकों में आज भी यानी रविवार को भी धुंध का असर देखने को मिल सकता है। IMD ने कहा कि दिल्ली सहित इससे सटे पूरे एनसीआर इलाके में कुछ दिनों तक धुंध छाई रहेगी।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा शनिवार के दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया था।

इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दक्षिण भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग अलग जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

IMD ने अपने वेदर बुलेटिन में रविवार को केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली और आंधी के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। इसके अलावा IMD ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और बारिश होने की आशंका जताई है।

IMD ने जानकारी दी की एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के तौर पर तैनात है। उत्तर भारत पर आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इस समय भी केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो रही है। IMD ने बताया कि पंजाब में अलग-अलग जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर हो सकता है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम की कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story