Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast Today 21 November 2023: दिल्ली की हवा अब भी बेहद खराब, एनसीआर के ज्यादातर शहरों में AQI 300 के पार

Weather Forecast Today 21 November 2023: दिवाली के एक सप्ताह बाद राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है. राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर इलाकों में अब भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है.

Weather Forecast Today 21 November 2023: दिल्ली की हवा अब भी बेहद खराब, एनसीआर के ज्यादातर शहरों में AQI 300 के पार
X
By Ragib Asim

Weather Forecast Today 21 November 2023: दिवाली के एक सप्ताह बाद राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है. राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर इलाकों में अब भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राजधानी में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर 430 के पार पहुंच गया. इस दौरान आनंद विहार में एक्यूआई 388 और आरके पुरम में 353 रहा. जबकि पंजाबी बाग में 419 और आईटीओ में 335 एक्यूआई रहा. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ साथ कोहरा भी छाने लगेगा.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, पूरी दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है. मंगलवार सुबह आनंद विहार में AQI 374, जहांगीरपुरी में 399, लोधी रोड में 315, न्यू मोती बाग में 370 रहा. सोमवार शाम दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 348 रहा. जबकि इस दौरान गाजियाबाद का एक्यूआई 321 और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 रहा.

उधर फरीदाबाद में एक्यूआई 329 रहा जबकि नोएडा का एक्यूआई 331 मापा गया. इन सभी शहरों की वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है. जबकि गुरुग्राम में एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया गया. गुरुग्राम में AQI 261 दर्ज किया गया. जो खराब श्रेणी में है. विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक वायु की गुणवत्ता में ज्यादा सुधार की संभावना भी नहीं है.

पंजाब और हरियाणा में अब भी पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं. दोनों राज्यों के खेतों में लगातार पराई जलाई जा रही है. जिससे चलते दिल्ली की हवा दमघोंटू बनी हुई है. दीवाली से पहले 10-11 नवंबर को यहां पराली जलाने की घटनाएं कम हुई थी. क्योंकि दिवाली से पहले हुई बूंदाबांदी के बाद यहां कम संख्या में पराली जलाने के मामले सामने आए थे. लेकिन दीवाली के बाद एक बार फिर से पराली जलाने की घटनाओं में तेजी होने लगी. 15 नवंबर को पंजाब में पराली जलाने की 2,544 घटनाएं दर्ज की गई.

रविवार (19 नवंबर) को पंजाब में पराली जलाने के कुल 740 मामले दर्ज किए गए. राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर पराली जलाने का असर भी दिखाई दे रहा है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा तैयार डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के आंकड़ों के मुताबिक 15 नवंबर को दिल्ली की हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत थी. डिसीजन सपोर्ट सिस्टम का अनुमान है कि अब अगले कुछ दिनों में पराली की हिस्सेदारी कम होगी. उसके बाद प्रदूषण में कमी आएगी. बता दें कि 3 नवंबर को दिल्ली की हवा में पराली के धुएं की मात्रा 35 फीसदी थी.

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, सोमवार को हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रहा. इस दौरान हवा की गति 8 किमी प्रतिघंटा रही. मंगलवार को हवाओं के उत्तर-पश्चिम से चलने का अनुमान है. इस दौरान हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी. वहीं गुरुवार को हवाओं का रुख पूर्व की दिशा से रह सकता है. इस दौरान हवा की गति 8 किमी प्रतिघंटे रहने की संभावना है. जिसके चलते राजधानी और उसके आसपास के शहरों में हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रहेगी.

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story