Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast Today 20 November 2023: दिल्ली में ठंड की दस्तक, यूपी में भी गिरेगा पारा,​​ जानें आज के मौसम का हाल

Weather Forecast Today 20 November 2023: ठंड की दस्तक हो चुकी है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों में दिल्ली में पारा 10 डिग्री के पार पहुंचने वाला है।

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast Today 20 November 2023: ठंड की दस्तक हो चुकी है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों में दिल्ली में पारा 10 डिग्री के पार पहुंचने वाला है। इसी के साथ जान लेते हैं आज यानी सोमवार (20 नवंबर) को देश भर में कैसे रहेगा मौसम। सबसे पहले बात करेंगे दिल्ली-एनसीआर की तो यहां आज सुबह से ही कोहरा छाए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और अन्य हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। नॉर्थ ईस्ट राज्यों का भी वही हाल है। यहां पर भी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग के जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने के आसार हैं। हाल ही में दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। स्काईमेट वेदर की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार दर्ज की गई है।

अगले 24 घंटों में यहां होगी बारिश

बात करें यूपी और उत्तराखंड की तो यहां मौसम आज शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिन में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। पहाड़ी इलाका होने के कारण उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण नजारा बहुत सुंदर हो गया है। पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। यहां भी आज बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story