Begin typing your search above and press return to search.

Delhi NCR Weather Today 19 October 2023: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ ठंड की दस्तक, IMD ने जारी किया ये अलर्ट

Delhi NCR Weather Today 19 October 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम में लोगों को अच्छा खासा ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि रात के समय कूलर और पंखे बंद करने की नौबत आ गई है.

Delhi NCR Weather Today 19 October 2023: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ ठंड की दस्तक, IMD ने जारी किया ये अलर्ट
X
By Ragib Asim

Delhi NCR Weather Today 19 October 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम में लोगों को अच्छा खासा ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि रात के समय कूलर और पंखे बंद करने की नौबत आ गई है. मौसम के मिजाज को देखकर लगता कि चालू अक्टूबर माह के अंत तक लोगों को अपने गर्म कपड़े निकालने पड़ जाएंगे.

मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से मॉरनिंग वॉक पर जाने वालों की संख्या घटी है और जो लोग जा भी रहे हैं वो गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार ठंड की शुरुआत हो चुकी है. यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में तापमान में काफी गिरावट आएगी. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शहर का मौसम बदल गया है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज यानी गुरुवार को मैग्जीमम टेंपरेचर 26 से 32 डिग्री और मिनिमम टेंपरेचर 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में कल यानी बुधवार को मैग्जीमम टेंपरेचर 30.5 डिग्री ( औसत से तीन डिग्री कम ) सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम संबंधी भविष्यवाणियों से जुड़ी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज लक्षद्वीप और द्वीप समूह अंडमान और निकोबार में हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है.

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो 21 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी जबकि 22 अक्टूबर को आकाश मे बाद छाए रहने की संभावना है और बारिश भी हो सकती है. 23 अक्टूबर को मौसम फिर से साफ हो जाएगा. उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा.

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story