Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast Today 14 November 2023: दिल्ली-NCR में हुई ठंढ़ की दस्तक, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast Today 14 November 2023: देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है और कोहरे का असर भी दिखने लगा है।

Aaj Ka Mausam 30 June 2024: देशभर में मानसून की दस्तक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
X
By Ragib Asim

Weather Forecast Today 14 November 2023: देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है और कोहरे का असर भी दिखने लगा है। यही कारण है कि लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 नवंबर से 16 नवंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में पटाखे फोड़े जाने के बाद प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया और गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। इसके साथ ही 7 दिन बाद दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

स्विस कंपनी ‘आईक्यूएयर’ के अनुसार, सोमवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था, उसके बाद पाकिस्तान के लाहौर और कराची शहर थे।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (14 नवंबर) को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, आंध्र प्रदेश में तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा 18 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। आज बिहार में अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ने की आशंका है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story