Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast Today 13 November 2023: उत्तर भारत में अब ठंड की शुरुआत, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast Today 13 November 2023: उत्तर भारत में अब ठंड की शुरुआत होने के साथ ही लोगों ने अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं।

Aaj Ka Mausam 20 March 2024: देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast Today 13 November 2023: उत्तर भारत में अब ठंड की शुरुआत होने के साथ ही लोगों ने अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। देश के कई राज्यों में सुबह के वक्त कोहरा भी नजर आने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के हिसाब से कैसा रहेगा आपके राज्य में मौसम का हाल? आइए जानते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड ने दस्तक दे दी है और लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में सोमवार को कोहरा भी दिखाई दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, क्षेत्र में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, 13 से 16 नवंबर तक विभिन्न राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार व मंगलवार को, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु व पुद्दुचेरी में मंगलवार और बुधवार को और केरल में बुधवार व गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा यूपी का हाल?

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुए बारिश के बाद धीरे-धीरे मौसम में बदलाव दिखाई दे रहे रहा है। लोगों को सुबह और शाम दोनों ही वक्त ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को तापमान 1-1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

एमपी-बिहार का हाल

मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। इस कारण दिन के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में ठंड के लिए अभी 3 दिन का और इंतजार करना होगा। बिहार की बात करें तो यहां तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को छंड का एहसास होने लगा है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story