Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast 15 September 2023: देश के इन राज्यों में हो सकती बारिश, जानें अपने शहर का मौसम का हाल

Weather Forecast 15 September 2023: राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार यानी आज भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है.

Weather Forecast 15 September 2023: देश के इन राज्यों में हो सकती बारिश, जानें अपने शहर का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast 15 September 2023: दिल्ली में आज दिन की शुरूआत झमाझम बारिश के साथ हुई. इसकी के साथ दिल्लीवालों को उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई. बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में उमसभरी गर्मी पड़ रही थी. जिसके चलेत लोग परेशान थे, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल घिरने लगे और सात बजे के आसपास झमाझम बारिश होने लगी. जिससे एक बार फिर से दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के अलावा देख के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा, और पूर्वी राजस्‍थान में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

वही पहाड़ी राज्‍य उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू कश्‍मीर में भी आज (शुक्रवार) को हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम के पूर्वानुमानों के मुताबिक, 15 सितंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके साथ ही विभाग ने छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्‍ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश ना होने से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को राजधानी में हल्‍की बारिश होने की संभावना है. वहीं वीकेंड से राजधानी और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश होगी. बताया गया कि एक कम दबाव का क्षेत्र है जो, बंगाल की खाड़ी में पश्चिम मध्य क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. जो उत्तरी ओडिशा तक फैला है. जिसके चलते अगले 2 दिनों तक इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ने की संभावना है. जिसके चलते इन इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और निचले स्तर पर उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के आसपास है. ऐसा ही एक ट्रफ दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलावा बंगाल की खाड़ी तक फैला है. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड में भी आज हल्‍की से मध्‍यम बारिश होने की संभावना है. उधर पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड में भी आज बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा कोंकण, गोवा, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दक्षिण गुजरात और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story