Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast 13 September 2023: दिल्ली NCR समेत देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का मौसम का हाल

Weather Forecast 13 September 2023: उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में पिछले दिनों जमकर बारिश हुई. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में पानी भर गया. भारी बारिश के चलेत स्कूल-कॉलेजों को बंद करना पड़ा.

Weather Forecast 13 September 2023: दिल्ली NCR समेत देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast 13 September 2023: उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में पिछले दिनों जमकर बारिश हुई. जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में पानी भर गया. भारी बारिश के चलेत स्कूल-कॉलेजों को बंद करना पड़ा. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से यूपी के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका है. जिसके चलते इन राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी आज बारिश होने की संभावना है. इस दौरन कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में आज यानी 13 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है. इनके अलावा बलिया, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, बस्ती, सुल्तानपुर में भी आज भारी बारिश हो सकती है.

यही नहीं गोंडा, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव और फतेहपुर में बुधवार को एक बार फिर से बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रयागराज के अलावा कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और महोबा में आज बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में आज बारिश की आशंका है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून ट्रफ रेखा बीकानेर, कोटा, गुना, अंबिकापुर, बालासोर से होकर पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है. वहीं उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जो विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल तक फैला है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story