Begin typing your search above and press return to search.

Weather Forecast 10 September 2023: दिल्ली-NCR में बारिश ने गिराया तापमान, जानें अपने शहर का मौसम का हाल

Weather Forecast 10 September 2023: जी-20 सम्मेलन के दौरान राजधानी का मौसम भी सुहाना दिखाई दे रहा है। दिल्ली में 10 सितंबर को भी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। 9 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश हुई थी।

Weather Forecast 10 September 2023: दिल्ली-NCR में बारिश ने  गिराया तापमान, जानें अपने शहर का मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast 10 September 2023: जी-20 सम्मेलन के दौरान राजधानी का मौसम भी सुहाना दिखाई दे रहा है। दिल्ली में 10 सितंबर को भी बारिश होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। 9 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश हुई थी। वहीं 10 सितंबर यानी रविवार की सुबह भी बारिश हुई थी। जहां पिछले कुछ दिनों से से दिल्ली में मौसम बेहद ही उमस भरा था वहीं इस बारिश से अब लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

जारी हुआ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के मताबिक रविवार को भी दिल्ली में बारिश हो सकती है। वहीं एक लंबे समय के बाद पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून का एक ट्रफ गुजरात, राजस्‍थान के ऊपर बना हुआ है। जो कि पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक फैला है।

MP और बिहार में बारिश का अलर्ट

दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण बनी हुई है, जो कि ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है। जिस वजह से अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि पंजाब और हरियाणा में भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके अलावा राजस्थान और गुजरात के साथ भारत के फस्चिनी हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। कि विदर्भ, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक या दो जगहों पर भी हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित , झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी बारिश होने की आशंका है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story