Begin typing your search above and press return to search.

आज का मौसम 10 नवंबर 2025: इन राज्यों में भारी बारिश और शीतलहर की चेतावनी, दिल्ली में स्मॉग का कहर, यूपी में ठण्ड दी दस्तक, पढ़े अपने राज्य के मौसम का हाल

Weather Forecast 10 Nov 2025: नवंबर का महीना ठंड और मौसम के उतार-चढ़ाव लेकर आया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश और शीतलहर दोनों की चेतावनी दी है।

आज का मौसम 10 नवंबर 2025: इन राज्यों में भारी बारिश और शीतलहर की चेतावनी, दिल्ली में स्मॉग का कहर, यूपी में ठण्ड दी दस्तक, पढ़े अपने राज्य के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Weather Forecast 10 Nov 2025: नवंबर का महीना ठंड और मौसम के उतार-चढ़ाव लेकर आया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश और शीतलहर दोनों की चेतावनी दी है। उत्तर भारत में सर्द हवाओं का असर तेज हो रहा है, जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में ठंडी हवाएं और कोहरे की शुरुआत
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। इन राज्यों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली में भी सर्द हवाएं चलने लगी हैं और आने वाले दिनों में पारा और नीचे जाने का अनुमान है।
दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी
IMD ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। तमिलनाडु में 9, 12 और 13 नवंबर को और केरल में 9 और 10 नवंबर को बिजली कड़कने और गरज के साथ वर्षा की संभावना है। मानसूनी बादल दक्षिणी तटों पर सक्रिय हैं, जिससे कुछ जिलों में जलभराव और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में ठंडी हवा और हल्का कोहरा
राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 12°C रहेगा। सुबह और शाम 10-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलेगी। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह के समय सावधानी बरतने और प्रदूषण के असर से बचने की सलाह दी है। हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में सुहावना मौसम
उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम संतुलित बना हुआ है। न ज्यादा धूप न ज्यादा ठंड — पूरा वातावरण सुहाना है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक कोहरे या बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 14°C दर्ज किया गया।
बिहार में रातें ठंडी होंगी
बिहार में कोई वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। उत्तर-पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर महसूस होगा।
हिमाचल और उत्तराखंड में बढ़ी सर्दी, बर्फबारी जारी
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और मनाली में बर्फबारी के कारण ठंड में तेजी आई है। सड़कों पर फिसलन और बर्फ जमने से स्थानीय लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग में भी सुबह-शाम शीतलहर से हालात ठंडे बने रहेंगे।
देश के प्रमुख शहरों का तापमान (10 नवंबर 2025)
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली	        26°C	11°C
मुंबई 30°C 24°C
कोलकाता 29°C 19°C
चेन्नई 30°C 27°C
लखनऊ 27°C 14°C
पटना 26°C 16°C
रांची 23°C 12°C
शिमला 21°C 05°C
जयपुर 27°C 14°C

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story