WB Teacher Recruitment News: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को लगा बड़ा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द की शिक्षक भर्ती
WB Teacher Recruitment News: शिक्षक भर्ती मामले में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है. दरअसल कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार 22 अप्रैल को अहम फैसला सुनाते हुए सरकार की ओर से की गईं सभी टीचर भर्तियों को रद्द कर दिया है.

WB Teacher Recruitment News: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बड़ा झटका दिया है। पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग पैनल द्वारा की गई स्कूल शिक्षक भर्ती को कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। 2016 का पूरा जॉब पैनल हाईकोर्ट ने रद्द किया है और करीब 24 हजार नौकरियां रद्द कर दी गई हैं। इस भर्ती में 5 से 15 लाख रुपये की घूस लेने तक का आरोप है।
कई अधिकारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कई तृणमूल पदाधिकारियों के साथ ही राज्य शिक्षा विभाग के कई अधिकारी इस घोटाले में सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। ईडी और सीबीआई दोनों कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद कथित अनियमितताओं की जांच कर रही हैं।
घोटाला 2014 में हुआ था। उस दौरान पश्चिम बंगाल में पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमिशन (SSC) ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली थी। 2016 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। पार्थ चटर्जी उस समय शिक्षा मंत्री थे। कोलकाता हाईकोर्ट में इस मामले में गड़बड़ी की कई शिकायतें दाखिल हुई थीं।
ईडी और सीबीआई दोनों एजेंसियां कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से पारित आदेश के बाद कथित शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही हैं। जांच के दौरान प्रसन्ना रॉय का नाम सामने आया था, जिसके कारण पिछले साल दिसंबर में ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में कोलकाता में चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारियों सहित अन्य लोगों के घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी।
