Begin typing your search above and press return to search.

Wayanad By-Election Results 2024: वायनाड में कांग्रेस की चली सुनामी, जीत की दहलीज पर प्रियंका गांधी, जानिए कितने वोटों से चल रहीं आगे

Wayanad By-Election Results 2024: उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पिछले कुछ हफ्तों में 14 राज्यों – असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए.

Wayanad By-Election Results 2024: वायनाड में कांग्रेस की चली सुनामी, जीत की दहलीज पर प्रियंका गांधी, जानिए कितने वोटों से चल रहीं आगे
X
By Ragib Asim

Wayanad By-Election Results 2024: उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पिछले कुछ हफ्तों में 14 राज्यों – असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए.

इसके अलावा दो लोकसभा सीटों – केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ पर भी उपचुनाव हुए. ये चुनाव कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनावी करिअर की शुरुआत है, जो वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं, जो पहले उनके भाई राहुल गांधी के पास था. वायनाड में चुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटें जीत हासिल की थी और बाद में रायबरेली सीट को अपने पास बरकरार रखने का फैसला किया था.

5 लाख वोट से आगे

दोपहर 12:30 बजे तक, प्रियंका गांधी वायनाड में 5 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी 1.7 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा की नव्या हरिदास लगभग 95,000 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story