Begin typing your search above and press return to search.

Vishal Dadlani News: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला के समर्थन में आए विशाल ददलानी, नौकरी देने का किया वादा

Vishal Dadlani News: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर (CISF) महिला जवान की ओर से मारे गए थप्पड़ का मामला गर्माया हुआ है।

Vishal Dadlani News: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला के समर्थन में आए विशाल ददलानी, नौकरी देने का किया वादा
X
By Ragib Asim

Vishal Dadlani News: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर (CISF) महिला जवान की ओर से मारे गए थप्पड़ का मामला गर्माया हुआ है। इस घटना के बाद कंगना ने एक वीडियो साझा कर बताया कि वह सुरक्षित हैं। उधर, कंगना को थप्पड़ मारने की वजह से महिला जवान को निलंबित कर दिया गया है। अब इस मामले पर प्रसिद्ध गायक विशाल ददलानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने महिला जवान का समर्थन करते हुए लंबा नोट लिखा है।

विशाल ने CISF महिला से किया यह वादा

विशाल ने लिखा, 'मैं कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करता,लेकिन मैं इस CISF कर्मी के गुस्से को समझ सकता हूं। अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो मैं यह कहना चाहूंगा कि एक नौकरी उनका इंतजार कर रही है। CISF कर्मी मेरी इस नौकरी को स्वीकार करे। जय हिन्द। जय जवान। जय किसान।' बता दें कि कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है।

मीका सिंह ने किया समर्थन

मीका सिंह ने इस घटना पर दुख जताया और लिखा, 'कंगना के साथ हुए एयरपोर्ट प्रकरण के बारे में सुनना निराशाजनक है। CISF कांस्टेबल एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर थी और आसपास के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसका काम था। यह दुखद है कि उन्होंने किसी अन्य परिस्थिति को लेकर अपने निजी गुस्से के कारण एयरपोर्ट पर एक यात्री पर हमला करना सही समझा। उन्हें अपना गुस्सा एयरपोर्ट के बाहर सिविल ड्रेस में दिखाना चाहिए था।'

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story