Begin typing your search above and press return to search.

Vice President Election 2025: आज देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति! जानिए वोटिंग से लेकर सैलरी तक सबकुछ?

Vice President Election 2025: भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव आज हो रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में मतदान का काम जारी रहेगा।

Vice President Election 2025: आज देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति! जानिए वोटिंग से लेकर सैलरी तक सबकुछ?
X
By Ragib Asim

Vice President Election 2025: भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव आज हो रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में मतदान का काम जारी रहेगा। खास बात यह है कि वर्तमान में यह कुर्सी खाली थी, क्योंकि जुलाई 2025 में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। अब पूरे देश की निगाहें टिकी हैं कि देश का 14वां उपराष्ट्रपति कौन होगा।

उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

भारत में उपराष्ट्रपति का चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य (चाहे वे चुने गए हों या नॉमिनेटेड) शामिल होते हैं। वोटिंग सिंगल ट्रांसफरेबल वोट प्रणाली से होती है। यही वजह है कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बने रहें इसके लिए निर्वाचन आयोग, राज्यसभा सचिवालय और संसदीय सचिव इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

अगर इस्तीफा दे दें तो क्या होता है?

संविधान के Article 63(2) के अनुसार, यदि उपराष्ट्रपति अचानक इस्तीफा दे दें या किसी कारणवश पद खाली हो जाए, तो जल्द से जल्द चुनाव कराना आवश्यक होता है। इसी प्रावधान के तहत मानसून सत्र के बाद यह चुनाव कराया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति की Salary और Facilities

आप लोगों के मन में यह सवाल उठता होगा कि उपराष्ट्रपति का वेतन कितना होता है? दरअसल, इस पद के लिए कोई अलग वेतन नहीं है। उन्हें राज्यसभा अध्यक्ष के रूप में 4 लाख रुपये मासिक सैलरी दी जाती है। इसके अलावा आधिकारिक आवास, सुरक्षा, यात्रा सुविधा (हवाई और रेल), चिकित्सा सेवा, कार्यालय खर्च और पेंशन (वेतन का 50%) जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

उपराष्ट्रपति का कार्यकाल और जिम्मेदारियां

उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है। वे चाहें तो दोबारा भी चुने जा सकते हैं। कार्यकाल खत्म होने पर, जब तक नया उपराष्ट्रपति पदभार नहीं संभालता, मौजूदा उपराष्ट्रपति पद पर बने रहते हैं। उपराष्ट्रपति की मुख्य जिम्मेदारी राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यवाही का संचालन करना है। वे अनुशासन बनाए रखने और सदस्य अयोग्यता (एंटी-डिफेक्शन कानून) जैसे मामलों में अंतिम अधिकार रखते हैं। इसके अलावा, यदि किसी कारणवश राष्ट्रपति का पद खाली हो जाए तो उपराष्ट्रपति कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाते हैं।

उपराष्ट्रपति का आवास

नए उपराष्ट्रपति को Vice President’s Enclave, नई दिल्ली में आवास मिलेगा, जो सेंट्रल विस्टा री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। भारत में यह पद सिर्फ संवैधानिक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और संसदीय व्यवस्था का मजबूत स्तंभ है।


भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1952-1962) थे, जिन्होंने आगे चलकर राष्ट्रपति पद भी संभाला। अब देश की निगाहें संसद भवन की ओर टिकी हैं। शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि भारत का 14वां उपराष्ट्रपति कौन बनेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story