Begin typing your search above and press return to search.

Vice President Election 2025: इंडिया गठबंधन ने पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार, सीपी राधाकृष्णन को देंगे सीधी टक्कर! जानिए कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी?

Vice President Election 2025: देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

Vice President Election 2025: इंडिया गठबंधन ने पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार, सीपी राधाकृष्णन को देंगे सीधी टक्कर! जानिए कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी?
X
By Ragib Asim

Vice President Election 2025: देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं एनडीए की तरफ से पहले ही वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा जा चुका है। अब यह चुनाव एक हाई-प्रोफाइल मुकाबले में बदल गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। खास बात यह है कि बैठक में सभी दलों ने विचारधारा की लड़ाई को मजबूत करने के लिए गैर-राजनीतिक चेहरा उतारने पर सहमति जताई। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज को मैदान में उतारा गया है।

खरगे ने कहा, यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। हम चाहते हैं कि देश को ऐसा उपराष्ट्रपति मिले जो संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को मजबूत कर सके।

बैठक से पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने गैर-राजनीतिक नाम चुने जाने की वकालत की थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी जैसे निष्पक्ष और अनुभवी चेहरे पर दांव लगाया है। यह फैसला INDIA गठबंधन की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश भी माना जा रहा है।

जानिए कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी?

बी. सुदर्शन रेड्डी का कानूनी करियर बेहद लंबा और सफल रहा है। उन्होंने 1971 में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में रजिस्ट्रशन कराया था। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में रिट और सिविल मामलों में प्रैक्टिस की।

  • 1988 से 1990 तक सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील रहे। इसके अलावा उन्होंने 1990 में केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी सेवाएं दीं।
  • 2 मई 1995 को उन्हें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद 2005 में वह गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।

9 सितंबर को होने वाला उपराष्ट्रपति चुनाव अब बेहद दिलचस्प हो गया है। एक ओर एनडीए के दिग्गज नेता सीपी राधाकृष्णन हैं, जिन्हें संगठनात्मक और राजनीतिक अनुभव का फायदा मिलेगा। दूसरी ओर हैं बी. सुदर्शन रेड्डी, जिनका कानूनी अनुभव और निष्पक्ष छवि इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story