Begin typing your search above and press return to search.

IIT BHU Student Case: BHU में छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में 200 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल, वैज्ञानिक साक्ष्यों पर फोकस

IIT BHU Student Case: वाराणसी पुलिस ने आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।

IIT BHU Student Case: BHU में छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में 200 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल, वैज्ञानिक साक्ष्यों पर फोकस
X
By Ragib Asim

IIT BHU Student Case: वाराणसी पुलिस ने आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। आरोप पत्र में छात्रा के साथ हुई घटना का विवरण उसके अपने शब्दों में दिया गया है और इसमें उसके साथ मौजूद उसके दोस्तों, आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा गार्ड और मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट का भी जिक्र है।

सबूतों के तौर पर पुलिस ने घटना स्थल पर तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन, आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज और उससे प्राप्त फोटो, उनका रूट चार्ट और मोबाइल से बरामद डेटा कोर्ट में पेश किया है।

घटना के 60 दिन बाद यानि 31 दिसंबर 2023 को कुणाल पांडे, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कुणाल भाजपा की महानगर इकाई के आईटी सेल के सह संयोजक था।

अभिषेक के घर के बाहर बीजेपी बूथ अध्यक्ष का बोर्ड लगा था, लेकिन उसे आईटी सेल की कार्यसमिति का सदस्य बताया गया था। 1 नवंबर, 2023 की रात को पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ कैंपस में टहलने गई थी, तभी तीन आरोपियों ने उसे रोका, उसके कपड़े उतारे, तस्वीरें लीं और वीडियो बनाया। उनमें से एक ने उसे जबरन किस करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसके पुरुष मित्र के साथ भी मारपीट की। इस घटना के बाद परिसर में छात्रों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story