Vande Bharat Sleeper : दिल्ली से कोलकाता के बीच दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर, 180 kmph की रफ्तार और वॉटर टेस्ट भी सफल, जानें खासियत
Vande Bharat Sleeper : रेल यात्रियों के लिए साल 2026 की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है। आरामदायक और हाई-स्पीड सफर का नया नाम बन चुकी वंदे भारत अब स्लीपर कोच के साथ पटरी पर उतरने को तैयार है।

Vande Bharat Sleeper : दिल्ली से कोलकाता के बीच दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर, 180 kmph की रफ्तार और वॉटर टेस्ट भी सफल, जानें खासियत
Vande Bharat Sleeper Launch : नई दिल्ली : रेल यात्रियों के लिए साल 2026 की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है। आरामदायक और हाई-स्पीड सफर का नया नाम बन चुकी वंदे भारत अब स्लीपर कोच के साथ पटरी पर उतरने को तैयार है। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन इसी महीने यानी जनवरी के अंत तक शुरू हो सकता है। यह ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से जोड़ेगी, जिससे चार बड़े राज्यों के करोड़ों यात्रियों को सीधा फायदा होगा।
Vande Bharat Sleeper Launch : 180 किमी की रफ्तार और वॉटर टेस्ट का करिश्मा हाल ही में वंदे भारत स्लीपर का हाई-स्पीड ट्रायल कोटा-नागदा रेल खंड पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार हासिल की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो साझा कर इस ट्रेन की स्थिरता का प्रमाण दिया।
ट्रायल के दौरान ट्रेन के अंदर टेबल पर पानी से भरा गिलास रखा गया था। 180 की रफ्तार पर दौड़ने के बावजूद पानी की एक बूंद भी बाहर नहीं गिरी। इस वॉटर टेस्ट की सफलता ने वंदे भारत स्लीपर के एडवांस सस्पेंशन और वाइब्रेशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी की मजबूती को पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया है।
इन 4 राज्यों की बदलेगी सूरत
वंदे भारत स्लीपर के शुरू होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। हालांकि आधिकारिक लिस्ट आना बाकी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और पटना जैसे व्यस्त स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव दिया जा सकता है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर हमेशा रहने वाली लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन एक गेम-चेंजर साबित होगी।
सुविधाएं और डिजाइन
लंबी दूरी के सफर को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत स्लीपर को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसमें यात्रियों के लिए एर्गोनोमिक कुशनिंग, हर बर्थ पर रीडिंग लाइट, चार्जिंग पॉइंट, सेंसर आधारित शौचालय और बेहतर सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस से भी कम समय में दिल्ली और कोलकाता के बीच की दूरी तय करेगी।
चुनावी तोहफा और लॉन्चिंग डेट
सूत्रों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार इसे राज्य के लिए एक बड़े तोहफे के रूप में पेश कर रही है। पहले इसे दिसंबर 2025 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब जनवरी के तीसरे सप्ताह में इसे हरी झंडी दिखाई जा सकती है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह ट्रेन न केवल समय बचाएगी, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा को थकान मुक्त और प्रीमियम अनुभव में बदल देगी।
