Begin typing your search above and press return to search.

Uttrakhand News : देहरादून समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश ! फ़िर खतरे में उत्तराखंड के 5 जिले, हिमस्खलन की संभावना, अलर्ट पर जिला प्रशासन

Uttarakhand News : रविवार को रुक-रुक कर बारिश हुई, जिसके बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और बारिश का सिलसिला बढ़ सकता है।

Uttrakhand News : देहरादून समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश ! फ़िर खतरे में उत्तराखंड के 5 जिले, हिमस्खलन की संभावना, अलर्ट पर जिला प्रशासन
X
By Meenu Tiwari

Uttrakhand news : पूरे देश में मौसम का मिजाज कुछ बदला सा है। कहीं लोग तेज ठंड-कोहरे से परेशान हैं। तो कहीं आंधी-बारिश-ओले गिरने का दौर जारी है।


मौसम के इस मार के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी जानकारी दी है। ज्ञात हो की उत्तराखंड weather news के पांच पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।


ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई, वहीं राजधानी देहरादून समेत निचले इलाकों में रविवार को रुक-रुक कर बारिश हुई, जिसके बाद हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और बारिश का सिलसिला बढ़ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आती है।


खतरे में उत्तराखंड के 5 जिले

उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग को डेंजर लेवल-2 के तहत रखा गया है, जो संवेदनशील क्षेत्रों में हिमस्खलन की अधिक संभावना को दर्शाता है। इस बीच, पिथौरागढ़ और बागेश्वर को डेंजर लेवल-1 के तहत रखा गया है। यह चेतावनी चंडीगढ़ स्थित डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (DGRE) के पूर्वानुमान के आधार पर राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) द्वारा जारी की गई थी।




लोगों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

बर्फ से ढके इलाकों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक आवाजाही सीमित करने, मौसम के अपडेट पर नजर रखने और घरों, अस्थायी आश्रयों और पशुओं के बाड़ों की छतों से बर्फ हटाने की सलाह दी गई है। भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अस्थायी रूप से रहने वालों से आने वाले दिनों में सुरक्षित, निचले इलाकों में जाने का आग्रह किया गया है।

अलर्ट पर जिला प्रशासन


जिला प्रशासनों को अलर्ट रहने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि एडवाइजरी स्थानीय निवासियों, ट्रैकर्स और यात्रियों तक पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि स्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जिला आपदा प्रबंधन टीमों को तेजी से बदलते मौसम के कारण आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।


हिमस्खलन मतलब विनाशकारी बहाव


हिमस्खलन का मतलब पहाड़ों या ढलानों पर बर्फ और मलबे का एक तेज और विनाशकारी बहाव होता है, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। साथ ही मैदानी इलाकों का मौसम प्रभावित होता है।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story