Begin typing your search above and press return to search.

US Sanctions on Indian Firms: अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों और 2 नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध, रूस को मदद करने का लगाया आरोप

US Sanctions on Indian Firms: अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों और 2 नागरिकों समेत करीब 15 देशों की 400 कंपनियों और लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप है कि इन कंपनियों ने रूस को यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में मदद की है।

US Sanctions on Indian Firms: अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों और 2 नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध, रूस को मदद करने का लगाया आरोप
X
By Ragib Asim

US Sanctions on Indian Firms: अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों और 2 नागरिकों समेत करीब 15 देशों की 400 कंपनियों और लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप है कि इन कंपनियों ने रूस को यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में मदद की है। प्रतिबंधों की सूची में ज्यादातर भारतीय कंपनियां हैं, जो सैन्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और तकनीक की आपूर्ति करती थीं।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, प्रतिबंधित कंपनियां दोहरे उपयोग वाली वस्तुएं निर्यात करती थीं, जिन्हें सैन्य और नागरिक दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें विमान कलपुर्जे, उपकरण और तकनीक शामिल हैं। ये वस्तुएं अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान, और ब्रिटेन द्वारा बनाई गई कॉमन हाई प्रायोरिटी लिस्ट (CHPL) का हिस्सा हैं, जिनकी रूस हथियार कार्यक्रमों में आवश्यकता है।

प्रतिबंधित कंपनियों के नाम

अमेरिका की नई सूची में भारतीय कंपनियां जैसे आभार टेक्नोलॉजीज, एम्सिस्टेक, इनोवियो वेंचर्स, गैलेक्सी बियरिंग्स, पॉइंटर इलेक्ट्रॉनिक्स, शौर्य एयरोनॉटिक्स और दिल्ली स्थित एसेंड एविएशन शामिल हैं। एसेंड एविएशन के दो निदेशकों विवेक कुमार मिश्रा और सुधीर कुमार पर भी प्रतिबंध लगा है।

प्रतिबंधों का असर

इन कंपनियों की अमेरिकी संपत्तियां जब्त होंगी और अमेरिकी संस्थाओं से व्यापार नहीं कर सकेंगी। साथ ही, इन कंपनियों के साथ व्यापार करने वाली अन्य कंपनियों पर भी प्रतिबंध का खतरा रहेगा। अगस्त में अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि जो लोग या फर्म्स प्रतिबंधों का उल्लंघन करेंगे, उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पहले भी लग चुके हैं प्रतिबंध

नवंबर 2023 में भी अमेरिका ने भारतीय कंपनी 'Si2 माइक्रोसिस्टम्स' पर रूस की सेना को अमेरिकी सामान सप्लाई करने के कारण प्रतिबंध लगाया था। हाल ही में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी चेतावनी दी थी कि यदि कोई भारतीय कंपनी रूस के खिलाफ वैश्विक प्रतिबंधों का उल्लंघन करती है, तो उसे इसके परिणामों का सामना करना होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story