Begin typing your search above and press return to search.

US Court Summons India: खालिस्तानी आतंकी पन्नू मामले में अमेरिकी कोर्ट ने भारत सरकार को जारी किया समन, 21 दिन में देना होगा जवाब

US Court Summons India: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में अमेरिका के न्यूयॉर्क की दक्षिणी जिला कोर्ट ने भारत सरकार को समन जारी किया है।

US Court Summons India: खालिस्तानी आतंकी पन्नू मामले में अमेरिकी कोर्ट ने भारत सरकार को जारी किया समन, 21 दिन में देना होगा जवाब
X
By Ragib Asim

US Court Summons India: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश के मामले में अमेरिका के न्यूयॉर्क की दक्षिणी जिला कोर्ट ने भारत सरकार को समन जारी किया है। यह समन पन्नू द्वारा हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए दायर किए गए दीवानी मुकदमे के बाद जारी किया गया है। समन में भारत सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख सामंत गोयल, RAW एजेंट विक्रम यादव, और भारतीय व्यवसायी निखिल गुप्ता के नाम भी शामिल हैं।

21 दिनों में देना होगा जवाब

कोर्ट ने समन में नई दिल्ली और नामित व्यक्तियों को 21 दिनों के भीतर मुकदमे का जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। हालांकि, अभी तक भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पन्नू ने अपने एक्स हैंडल पर समन की प्रति साझा की थी, हालांकि यह अकाउंट भारत में निलंबित है। पन्नू को भारत सरकार ने 2020 में आतंकवादी घोषित किया था और वह भारत के खिलाफ अपने भड़काऊ बयानों और धमकियों के लिए कुख्यात है।

पन्नू की हत्या की साजिश का मामला क्या है?

22 नवंबर, 2023 को फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश को विफल किया था। इसमें अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा गया कि अमेरिकी सरकार ने इस साजिश में भारत के शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसे 'चेतावनी' जारी की थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह साजिश अमेरिका की चेतावनी के बाद रुकी या FBI ने इसमें हस्तक्षेप किया था।

कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?

पन्नू सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन का प्रमुख है और उसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। वह कनाडा में लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहता है। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय ने उसकी हत्या की साजिश पर चिंता व्यक्त की थी और जांच शुरू की थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story