Begin typing your search above and press return to search.

UPSC IAS IPS Vacancy: UPSC की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी: IAS, IPS और IFS में हजारों पद खाली, अब मौका है!

UPSC IAS IPS Vacancy: सिविल सर्विसेज या UPSC की तैयारी करने वालों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। क्या आप जानते हैं कि भारत में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 1300 से ज्यादा पद खाली हैं

UPSC IAS IPS Vacancy: UPSC की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी: IAS, IPS और IFS में हजारों पद खाली, अब मौका है!
X
By Ragib Asim

UPSC IAS IPS Vacancy: सिविल सर्विसेज या UPSC की तैयारी करने वालों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। क्या आप जानते हैं कि भारत में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 1300 से ज्यादा पद खाली हैं, वहीं भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में भी 500 से ज्यादा पद खाली हैं? केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में राज्यसभा में यह आंकड़े साझा किए, जो UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित हो सकते हैं।

IAS में खाली हैं हजारों पद

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, 1 जनवरी 2024 तक कुल 6,858 IAS पदों में से केवल 5,542 पर ही नियुक्ति की गई है, जिससे 1,316 पद अभी भी खाली हैं। इनमें से 794 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि 522 पदों पर प्रमोशन के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।

IPS में भी हैं हजारों पद खाली

आईपीएस के लिए 5,055 पदों में से 4,469 पदों पर अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 586 पद खाली हैं। इनमें से 209 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी और 377 पदों पर प्रमोशन के जरिए नियुक्ति की जाएगी।

IFS में भी हजारों वैकेंसी

भारतीय वन सेवा (IFS) में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। कुल 3,193 पदों में से केवल 2,151 पर अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 1,042 पद खाली हैं। इनमें से 503 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी और बाकी पदों पर प्रमोशन के द्वारा कैंडिडेट्स का चयन होगा।

पिछले 5 वर्षों की नियुक्तियां

केंद्रीय मंत्री ने पिछले 5 वर्षों में जनरल, SC, ST और OBC वर्ग से IAS, IPS और IFS में हुई नियुक्तियों का भी डेटा साझा किया। 2022 की सिविल सेवा परीक्षा से 162 IAS की नियुक्ति की गई, जिसमें 75 जनरल, 45 OBC, 29 SC और 13 ST कैंडिडेट शामिल थे। वहीं, IPS के लिए 180 नियुक्तियां हुईं, जिसमें 83 जनरल, 53 OBC, 31 SC और 13 ST कैंडिडेट्स को चुना गया।

यह जानकारी UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका और प्रेरणा हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story