UPSC CSE Final Result 2025: इस हफ्ते जारी हो सकता है UPSC CSE का रिजल्ट, ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट
UPSC CSE Final Result 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जल्द! जानें कब आएगी मेरिट लिस्ट और कैसे चेक करें अपना रोल नंबर।

फोटो: AI जेनरेटेड
UPSC CSE Final Result 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा UPSC CSE 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इसी हफ्ते फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर सकता है। 27 फरवरी 2026 को इंटरव्यू (Personality Test) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग मेरिट लिस्ट को अंतिम रूप देने में जुटा है। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो इंटरव्यू खत्म होने के 4 से 7 दिनों के भीतर नतीजे घोषित कर दिए जाते हैं ऐसे में उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
कितने उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला?
इस साल मुख्य परीक्षा (Mains) पास करने के बाद कुल 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था जो 5 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चले। इन उम्मीदवारों में से सिर्फ 979 भाग्यशाली अभ्यर्थियों का चयन IAS, IPS, IFS और IRS जैसी सेवाओं के लिए किया जाएगा। यूपीएससी की यह मेरिट लिस्ट मेंस परीक्षा (1750 अंक) और इंटरव्यू (275 अंक) के कुल स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है। रिजल्ट के साथ ही देश को नया टॉपर भी मिल जाएगा, पिछले साल प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।
किन सेवाओं में मिलेगी जगह?
UPSC CSE 2025 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B' की सेवाओं में नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। यह परीक्षा अपनी कठिन चयन प्रक्रिया के लिए जानी जाती है जहां प्रीलिम्स और मेंस की बाधा पार करने के बाद इंटरव्यू का सामना करना पड़ता है।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (Step-by-Step Guide)
जैसे ही आयोग रिजल्ट की पीडीएफ अपलोड करेगा, आप इन स्टेप्स के जरिए अपना नाम चेक कर सकते हैं:
- UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग-ऑन करें।
- होमपेज पर 'What's New' सेक्शन में 'Final Result: Civil Services Examination, 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे।
- Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
रिजल्ट जारी होने के करीब 15 दिनों के बाद आयोग सभी उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक (Marksheets) भी जारी कर देगा।
