Begin typing your search above and press return to search.

UPSC CSE Mains 2024 Result: UPSC सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट घोषित, यूपी की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, जानिए कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे?

UPSC CSE Mains 2024 Result: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) सिविल सर्विस (मेन्स) परीक्षा 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। शक्ति दुबे ने रैंक 1 हासिल कर इस साल टॉप किया।

UPSC CSE Final Result: UPSC सिविल सेवा का फाइनल रिजल्ट घोषित, यूपी की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, जानिए कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे?
X
By Ragib Asim

UPSC CSE Mains 2024 Result: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) सिविल सर्विस (मेन्स) परीक्षा 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। शक्ति दुबे ने रैंक 1 हासिल कर इस साल टॉप किया। शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट पूरा किया और साल 2018 से UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी।

UPSC CSE Mains 2024 का रिजल्ट कैंडिडेट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी ने कुल 1009 चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इस साल जनरल कैटेगरी के 335 उम्मीदवार हैं। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109, OBC वर्ग के 318 उम्मीदवार हैं।

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के इंटरव्यू 17 अप्रैल तक हुए थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी से हुई थी। मेन्स में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

शक्ति दुबे ने ऑप्शनल सब्जेक्ट में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल अफेयर्स चुने और UPSC की कठिन परीक्षा में टॉप किया। शक्ति के बाद हर्षिता गोयल ने रैंक 2 और डोंगरे अर्चित पराग ने रैंक 3 हासिल की है।

शक्ति दुबे ने अपनी सफलता का पूरा श्रेया अपने परिवार को दिया है। क्योंकि करीब 7 साल की मेहनत के बाद आज उनका सपना साकार हुआ है। शक्ति की इस अपार सफलता के बाद उनके परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। सफल उम्मीदवारों में टॉप पांच में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

16 जून, 2024 को आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में कुल 1,009 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। कुल 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए था। सितंबर, 2024 में लिखित (मेन्स) परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कुल 14,627 उम्मीदवार क्वालिफाई कर चुके हैं। इनमें से 2,845 उम्मीदवार परीक्षा के पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story